एक्टिव युवा कुशवाह महासभा के तृतीय जिला स्तरीय समारोह में डाँ. राजकुमार कुशवाह
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह कुशवाह ने कहा कि कुशवाहा समाज भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़कर मजबूत करने का काम करें | भारतीय जनता पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जिन्होंने ओबीसी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई हैl उन्होंने कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा चुनाव में भारत सिंह कुशवाहा और मुझे पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उपचुनाव में जिम्मेदारी दी थी वहां मैंने पूरी ताकत के साथ समाज को संगठित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भाजपा सुखपाल यादव को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर कांग्रेस का उल्टा चित्र उजागर किया और सारा समाज और भाजपा के साथ जोड़कर मजबूत करने का काम कर रहा है | उन्होंने यह बात एक्टिव युवा कुशवाह महासभा के तृतीय सम्मान समारोह में कही |
No comments:
Post a Comment